Wednesday, July 11, 2012

सॉरी सोनी.....(a short note on naxalism)



एक गाँव में भूखे किसानों के पास ज़मीन नहीं थी. ज़मींदार अपनी मर्ज़ी से ज़मीन क्यूँ देने लगे. किसानों ने हथियार उठा लिए. गिने-चुने अमीरों को मार डाला. सरकार ने पुलिस भेजी. कई लाशें वापस आई. बात नहीं बनी तो सरकार ने उसी गाँव के लोगों को बन्दूक चलाना सिखाया, जिस में बहुत से बच्चे भी थे. महीने के 1500 रूपये दे कर बोला कि इन आतंकियों को मार गिराओ. सरकार ने कानून में भी परिवर्तन किया ताकि उनकी आवाजें अख़बार से दुनिया तक न पहुंचे, आदमी कहीं पर विद्रोह न कर सके, यूनियन न बना सके, पुलिस किसी को भी पकड़ सके. इस गाँव की मिट्टी में बहुत खनिज थे. चाहती तो सरकार खुद वहाँ mining करती, engineers को तनख्वाह पर रखती, वहाँ के लोगों को रोज़गार देती, मुनाफे में हिस्सा देती. पर कौन इतनी दिक्कत उठाए. उन्होंने वेदांता को बुलाया, साउथ कोरिया से POSCO आई, टाटा एस्सार को बुलाया. उन्हें liberalisation से छूट दी, कारखाने बनाने में मदद की. जंगल काटे, ज़मीन लूटी, किसी ने आवाज़ उठाई तो उसे अपने बुलडोज़र से रौंद दिया. पुलिस की अमीरों से पटने लगी. कौन उन्हें रोकने वाला था. औरतों की इज्ज़त लूटी गयी, आदिवासियों के सर काट दिए. अपने हक के लिए लड़ने वाले उन किसानो को पूरी दुनिए की नज़र में आतंकवादी करार कर दिया गया. naxalite militant का पर्यायवाची शब्द बन गया. एक अध्यापिका ने पुलिस की इन ज़्यादतियों के खिलाफ आवाज़ उठाई तो उसे पकड़ कर उसके गुप्त अंगों में पुलिस के SP ने पत्थर भर दिए. अदालत से गुहार लगायी तो अदालत ने सरकार को जवाब देने के लिए 1.5 महीने का समय दिया, जिस दौरान उसे उन्ही पुलिस वालों के पास रखा गया, बिजली के शॉक दिए गए. 

activists ने आवाज़ उठाई, पीटीशन साइन किये. चर्चा हुई एक coffee शॉप में बैठ कर जहाँ की कॉफ़ी, गिलास, फ़र्नीचर सब कुछ उसी जंगल उसी खनिज का बना हुआ है. मैं कुछ नहीं कर सकता क्यूंकि मैं, एक पढ़ा-लिखा नौजवान, उन्ही में से किसी एक कंपनी में नौकरी करता हूँ. रुपया कमाता हूँ, 5 दिन ऑफिस, वीकेंड पर शराब, सिनेमा, पार्टी function, घूमना, फोटो खींचना, फेसबुक पर अपलोड करना, tag करना, "We had fun', उस को LIKE और कमेन्ट करने वालों को thank you dear :) बोलना, busy रहता हूँ. 5 दिन काम के बाद दिमाग को कूल करने के लिए मस्ती भी तो चाहिए. टीवी पर 'झलक दिखला जा' का नया सीज़न शुरू हुआ है, IPL के टूर्नामेंट. 

वैसे मैं बहुत बड़ा देशभक्त हूँ, पाकिस्तान को गाली देता हूँ, पाकिस्तानियों का मजाक उड़ाने को ई-मेल पर चुटकले भेजता हूँ. मैं उस जंगल के खनिज से बनी हुई मेरी जरुरत का सामान इस्तेमाल करना कैसे बंद कर दूँ, विदेशी कंपनी के पिज्जा burger खाना कैसे छोड़ूं. कोक , पेप्सी, कुरकुरे, चिप्स, मैगी, पास्ता, बटर स्कोच मूस केक, और ज्यादा और ज्यादा, बनाते जाओ, मैं खाता जाऊंगा. कुछ वक़्त बाद अमेरिका जाना है, आदत तो होनी चाहिए. starbucks coffee के भारत में आने के इंतज़ार में हूँ, मज़ा आता है MORE, RELIANCE फ्रेश, FOOD COURTS, हुक्का पार्लर में, महंगी beer में, 5-स्टार होटल्स, AC restaurant जहाँ हम बर्थडे मनाते हैं, touch फ़ोन के नए हैण्डसेट, बड़ी बड़ी कार, वो भी आजकल एक काफी नहीं, कम से कम 2-3 कार, लैपटॉप, MALL में घूमना, किसानों की ज़मीन पर बने मेरे शानदार अपार्टमेन्ट में जो सरकार lucky draw में निकालती है, आदिवासियों के खून से सने हुए खनिज से बने इस हरेक सामान से ज़िन्दगी मस्त है. मैं कैसे इस्तेमाल करना छोड़ूं, क्यूँ छोड़ूं, रुपया कमाता हूँ खरीदता हूँ. वैसे भी कोई activist मुझे ये सब छोड़ने को नहीं कहता. अब गाँधी का non-cooperation movement थोड़े न हो रहा है, बल्कि सरकार खुद agriculture की subsidies हटा कर इस consumerist lifestyle और capitalistic system को promote कर रही है. मेरे अकेले के छोड़ने से क्या होगा. और वैसे भी अगर mining नहीं होगी, किसानो की ज़मीनें हड़प कर उनका रोज़गार नहीं छीना जाएगा तो flats कैसे बनेंगे, malls कैसे बनेंगे, देश की तरक्की कैसे होगी, GDP कैसे बढेगा. फिर भी बेचारे भूखे लोगों के लिए मैं महसूस करता हूँ. सरकार को गाली देता हूँ. मैं इस तरह के स्टेटस LIKE करता हूँ, चाहे तरुण की मौत हो या सोनी के ऊपर होते ज़ुल्म या आदिवासियों की कराहें, सब LIKE करता हूँ. कमेन्ट करता हूँ 'How sad!' इस से ज्यादा और क्या करूँ, खुद की ज़िन्दगी से फुर्सत नहीं है. ये सब सोच कर दिमाग ख़राब हो गया है, एक बीयर पी कर आता हूँ. Sorry सोनी....

Sunday, May 13, 2012

एक मरहूम कलाकार की तलाश में




(Dedicated to Mirza Ghalib, Begum Akhtar, Pt. Lakhmichand and Mohan Rakesh)


















यूँ तो मुझे पता था  
कि तुम मर चुके हो
फिर जब किसी ने बयाँ किया
कि मरहूम# हो कर भी                              # deceased
तुम रुखसत# नहीं हुए                              # departed
तो मैं उसकी बातों में आ कर
तुम्हें ढूँढने निकल पड़ा

पहले वहाँ गया
जहाँ तुम्हें दफनाया गया था
ज़मीन के दस फ़ुट नीचे
तुम्हारी लाश सड़-गल चुकी थी
कत्बाः-ए-क़ब्र#                                       # epitaph
पान  की पीक से बदरंग था
तुम्हारे बुत पर
कबूतरों ने बीट की हुई थी
कब्र पर नज्र गुल-ए-अफ्शां#                   # scattered flowers
मुरझा गए थे
नज़दीक ही एक कुत्ता घूम रहा था
मैं चाह कर भी
वहाँ फातेहा कैसे पढता

मैं तुम्हारे घर गया
दीवारों को इस उम्मीद से छुआ
कि कभी
अपनी आशुफ्ता-मिजाज़ी# में तुम             # confusion, rumination
दीवार से सर लगा कर
वहाँ हथेलियों के सहारे झुके होगे
उस सतून# से टेक लगाए हुए                    # pillar
किसी तुर्फा# ख्याल का इब्तिसाम$           # peculiar, weird      $ amusement
तुम्हारे रुख पर छाया होगा
पर मेरे हाथ लगी बस  धूल
चूना और मकड़ी के जाले
आँधियाँ तुम्हारे लम्स# को चुरा ले गयी     # touch
और बारिशों ने मिटा दिए
तुम्हारी उँगलियों के निशाँ
सोचा कि क्या पता अब तक
तुम्हारी दश्त-ए-नवर्दी# गाहे गाहे$            # roam around in wilderness   $ occasionally
तुम्हारी रूह को यहाँ ले आती हो  
मैं आँखें बंद कर वहाँ बैठ गया
तुम्हारी रूह से हमसुखन# होने को             # in conversation
पर एक मक्खी
मेरी नाक पर भिनभिनाने लगी

मैं आरकाइवज़# में गया                            # Archival department
तुम्हारी कलम देखकर इशरत# हुई            # happiness
वहाँ नीलामी चल रही थी
तुम्हारी क़ुरबत# के लिए लोग                   # (to feel) close to you
बड़े बड़े दाम देने को तैयार थे
बताया गया था की
यह है वह जादुई कलम
जिससे कहानी कविताएँ मरक़ूम# हुई        # written, inscribed
ले जाइये, इस कलम को खरीद कर
अपने शोकेस में सजाइए
मैंने उस कलम को हाथ में ले कर देखा
उसकी स्याही सूख चुकी थी
उसका खुरदरा निर्जीव प्लास्टिक
मेरे हाथ पर चुभने लगा
पास में एक पाण्डुलिपि# रखी हुई थी          # manuscript
साल दर साल घिस गए कागज़ पर
धुंधली पड़ती तुम्हारी घिचपिच लिखाई
और स्याही के धब्बे,
साथ ही कागज़ मुचड़ा# हुआ था                 # crumpled
शायद तुमने उस पर
कुछ  आधा अधूरा लिख कर
उसे कूड़ेदान में फेंक दिया होगा
जिस वजह से उस पर लिखे हरफ़
मुश्किल से पढ़ने में आते थे

तुम्हारे सवानेह-निगार# ने बताया            # biographer
कि किस तरह गिरां-बार# थे तुम              # burdened
अपने जीर्ण अस्तित्व से उचाट हो कर
तुमने इबारत# में पनाह$ पाई                  # writing, expression   $ refuge
और तुम्हारी तलाश में मैं फिर से
उसी ठोसता# को कुरेद रहा था                  # physicality, specificity
किसी की बातों में आ कर

मैं वापस घर आ गया
तुम्हारी किताब उठाई
तुम्हें देखा
वर्षों पहले तुम कुर्सी पर बैठे हो
अपने अन्दर एक छटपटाहट लिए हुए
फिर मुझसे कहने लगते हो
मैं सुन रहा हूँ
तुम लिख कर बताते हो
मैं पढ़ रहा हूँ
अपनी तक़लीफ़ ज़ाहिर करते हो
मेरी आहों को तकासुफ़# करते हो            # condense (vapour to liquid)
मुझे राहत होती है
कि कोई है मुझे समझने वाला जो
मेरे दुःख को महसूस कर सकता है
मेरे सवालों को मुखरित# कर के              # to surface
उनके जवाब देते हो
कभी अचानक  किसी सवाल  में
मुझे उलझा देते हो

हमने अरसा-ए-बाहम# को                      # the time lag between us
इख्तेसार# किया है                                 # abridge, transcend a barrier
मैं उस वक़्त भी यहाँ था
तुम इस  वक़्त भी हो वहाँ
बातें तब भी होती थी
अब भी होती हैं
ये गुफ्तगू चलती रहेगी सदा


Thursday, May 10, 2012

छोटू मैगी

बड़े बड़े साहब भी आजकल
क्या कुछ कमाल किए हैं 
नेस्कैफे के 1 रूपये के छोटा पाउच से 
हम हर रोज़ कॉफी पिए हैं
सिर्फ 1 रूपये में नवरत्न  तेल छोटा पैक 
हमारे सर को क्या ठंडक दिए है 
3 रूपये के छोटे गार्निअर सैशे से 
हमारे बाल मुलायम हुए हैं 
सिर्फ पांच रूपये की छोटू मैगी
हम बड़े चाव से खाते हैं 
5 रूपये के छोटे डेरी मिल्क चॉकलेट
छोटू के मन को भाते हैं 
अब उसके लिए हम  मुरमुरे नहीं 
छोटे पैक में चिप्स कुरकुरे लाते हैं 
एअरसैल के पांच रूपये छोटा रीचार्ज से
हम फ़ोन पर खूब बतियाते हैं 
आठ रूपये में छोटा कोक पी कर 
छुटकी छोटू कितना खुश  हो जाते हैं 
ये सब सुविधा और साथ में रोज़गार दिए 
इसलिए हम आप लोगों के गुण  गाते हैं 
मैकडोनाल्डस पर बर्गर बेच कर 
हम 26 रूपये per hour कमाते हैं 
बस छोटी सी एक विनती है हुज़ूर
हमें कुछ और चीज़ें भी चाहिए 
हम भी मनमोहन जी से गुहार करेंगे 
आपको और ज्यादा छूट मिल पाए
एक तो हमारे लिए एक छोटा सिगार 
और 5 ml का छोटा शैमपेन बनाइए
छोटू को मिल पाए दूध का कैल्सियम, इसलिए 
बॉर्नवीटा का छोटा 20 gm पैक निकलवाइए
सैट-वैट परफ्यूम का 5 ml छोटा स्प्रे 
फ्रेश रहने को, जब भी घर से बाहर जाइये 
   रोटी नहीं तो हमको चलेगा साहब
पर हमें ये सब जल्द मुहैया करवाइए 

Saturday, April 28, 2012

Death of a beautiful blog


Isi gali mein maqbul hum aur yahin bdnam hue 
Isi gali me charche humare sar-i-aam hue.. 
Kbhi goya aftab hum ne salaam pae 
Kbhi saazo saman ki tarah neelaam hue 
Mat keeje yaqeen nabs-i-ehad ka 'aashie' 
jo maseehe the unke bhi mujrimon se anjaam hue 
Fareb saare acchi soortein leke aae 
Har Maya ke hazaron Gulfaam hue                          -  Maya 

It’s neither a memoir nor a requiem, rather a request for resurrection of the blog that died recently. It’s been four days since I came to know about it. And every time I think of it, I can’t help feeling sick all over again.

It came to me very suddenly. From the dashboard of my blog, your posts were peering at me, and I wanted to read once again that ode of yours which was unofficially dedicated to me, and that beautiful ballad of silence. I clicked on a recent post ‘Communist Digesto’ to display the blog; and there was an error.

“Blog has been removed.”

I am used to seeing ‘webpage cannot be displayed’, ‘DNS lookup failed’, ‘error 404’ etc, but this error message was strikingly new. It was incomprehensible. Google was ‘Sorry (that) the blog at architectthakur.blogspot.com has been removed’ and offered to help -

Did you expect to see your blog here? See: 'I can't find my blog on the web, where is it?'

With my grief reserved in the wake of false hopes, I followed the link with a click of my trembling fingers.

Custom domain settings? Search visibility settings? Policy or Terms of Service violation?

Damn you, Google! We are artists. We don’t know much of all those technicalities, and hence we think it best not to interfere with any of these settings. The blog has been there for 4 years; how could there be any such problem with the settings now!

Accidental deletion? Yes, we are a bit careless but not so careless that we search for the ‘delete’ button first and then press it by mistake. No! We know what ‘delete’ means, don’t we? With the probability to find it again somewhere ruled out, the realization slowly seeped into me. The grief began to heave its toll on my heart.

‘The Think Tank’ has dried.

Could you think of a sheet of paper with a poem written on it getting burnt? The paper turns to ashes but the poem doesn’t essentially get lost as it might have been written on some other paper or Word document. If nowhere, it might be occupying someone’s memory. And what if the poem gets removed from the memory as well? The poem still remains. It’s just that no one remembers it. I guess that’s why the furnace holes through which documents are pushed down in 1984 so as to remove the traces are termed memory holes. Even though the reality of the past doesn’t change, yet the reality gets lost because there is no remembrance. Similarly, the poem could never die out, but it gets evaporated into thin air.

And the fumes of your blog’s burnt out web pages nauseate me. Even the thought of all those colours, images, photographs, thoughts, poems and articles being quarantined, with the image of a dustbin forming in my head, is creepy. I hope that they haven’t emptied the dustbin yet, and the undelete button could relieve the burning sensation of the fingers which pressed the delete button and retrieve that kaleidoscope. I keep my fingers crossed about the alternate probability that you have it somewhere kept neatly in a folder in Your documents in Your computer. When someone as careless as me could remember to keep an offline copy, why won’t you? Even though I am almost sure that you would have, yet I can’t assume it because I know that even if you might be less careless than me, but still, you would win over me in terms of artistic erratic swings. And so, butterflies agitate my stomach to no extent. Of the other nine followers of the blog, I am acquainted with no one. There is no one to brief me about it or share this sentiment with. It’s just me and you. The loss is not yours’ but mine too.      

It’s not just this. There’s something more to this grief. Something more virtual about a physical loss. The loss of the blog where the content had been staged rends my heart all the more.

I know that technology has suffered from an inferiority complex in Gulzar’s poems where he ruefully remarks that the relations owing to falling and picking of books are a thing of the past. I know that these are the times when we have just switched from sheets of paper to word documents for convenience, which has not attached much romanticism to itself so far. I also know that even Google must have conceived blogger primarily as a medium to host one’s content to readers worldwide.

Nevertheless, the excitement in your voice over phone around 3 years ago still echoes in my ears when you had asked me to have a look at the blog which, you had claimed, would have been of the ilk of Ann Frank’s blog if she ever had one. Naturally, the now almost-extinct Internet Explorer had opened that URL for me to have a look and explore. The amazement of that first look is still in my eyes. I didn’t know by then that those templates, skins and background colours were an offered feature and one of several others to choose from. The second look gave me a peek into the depths of the mind of the mystical Maya about whom I knew so little. Since then, each and every look at those pages has been special.

It was not the notebook on whose last page I am into the habit of scribbling my vague random thoughts. It was not a personal diary which could have only two objectives – either to become impersonal by letting someone sneak into, or to get burnt to ashes. It was not the facebook status update which gets liked, commented upon and ultimately rendering itself redundant within a week. It was not Amitabh Bachchan’s blog which helps him air his opinion and connect to his millions of fans. It was not the official page of an institution which saves money by hosting an independent domain on blogger rather than the web.

It was our means of communication. We have never met each other. We have never claimed that one day, we will. We have spoken over phone 3-4 times, and that too was around 3 years ago. In times of Facebook status updates, likes and comments, Twitter tweets, Skype Voice chats, webcams and cell phones, we were still talking through the windows of our blogs. I would take a dip in the think tank, and you would occasionally stride through Utopian moors. Satire could pour out from a few external spouts that we were just intellectual friends. But the truth is that these wanderings prevented you from ever asking my state of affairs publicly on the facebook wall with a ‘How are you’ and in times of utter misery, I didn’t have to say ‘I am fine’, thus adding another voice to the billions of worthless superficial ‘How are you? I am fine, and you? Me too’s exchanged in the world every day. We never questioned the worth of each other’s existence asking what you are doing these days. Rather we knew the more important part - what we were thinking deep down through those occasional strides. We used to listen to the deafening voices in each other’s head. What’s more, we fought with each other so creatively in our stories and poems. This constant connection was what didn’t require us to start a conversation afresh when we would meet by coincidence once in a long while on yahoo messenger.     

Tum padhte raho main likhti rahungi 
fiR tum likhna aur main padhungi 
tumhari hatheliyon par ek kitaab likh dungi 
aur tum kuchh kisse likhna meri diwaaron par 
fir kuchh der hum dono chup ho jaenge  
Aur door ho jaenge 
fir ek dusre ko khat me khamoshiyan bheja krenge.. 
Tum padh paoge na ?                                                     -  Maya

Instead of being a podium with a mic, it was a quiet walk on the sea beach fronting the foaming waves, where the instinctual shouting out loud to the sea has not the primary purpose of being heard, rather to be merely let out. Purpose is, in fact, a demeaning word for that instinct. It’s an urge that makes one enter the blogging sphere and jot down intensely the anger boiling inside on seeing a tree felled down, the angst at the curb of individualism, the clouds of nostalgia at the remembrance of a mystical character of an old man with medals from our childhood, the guilt and regret at breaking a child’s promise, the disgust at the perverseness rampant in the society, the budding of romantic ideas for design of literary cafe, the tranquillity felt in the magical hues of an evening and what not. It is an urge which would make us curse the damned internet connection when it would deaden in the midst of this outpour. It was where the turmoil found a clearing space not only for venting but for analysis, expression, sharing and discussion.  It was this unleashing of the subconscious in an otherwise lonely world which preserved the senility in us.                                              

It was a canvas with a pallet of coloured templates, backgrounds, themes, blog title, taglines, editing profile, font settings, layout, blog picture and much more, which thankfully required little technical knowledge, and refurbishing the blog to render it a new look was a long joyous activity. The graphs and stats were one of the few statistics in the world which evoked from us a good enough amount of attention span.      

And the joy of creation! The satisfaction felt at the nurturing of an original idea. The sweet struggles with the paraphrasing. Notwithstanding the fact that Adsense didn’t yield us any dollar cheques, being a blogger was being something, all the more considering that our community is not well aware of the monetary implications, which were nil though, of blogging. It bridged the gap between scribbles on last page of notebooks to carefully done pieces with additional presentation through transliteration, hyperlinks and pictures. It was something that made me look at those genuine pieces over and over again. Almost every time I would enter the utopian moors, I would surf the think tank as well even if there were no new posts. And my statistics would tell me that someone had been reading the posts on Utopian moors of last year. That joy of creation inched us away from mundane existence. It was something that we created, neatly composed and preserved, which has a chance of remaining long after we end our life span.

The blog saved us the trouble of having to provide useless answers to people’s and sometimes our own futile questions about coming up with a published book, as if unpublished were all junk and published were all gem. We never cared enough. May be we should, but it just doesn’t make me feel so eager. Damn! We were getting published on the web. It was there for anyone sitting anywhere in the world to have a look.

How could you not see what all it was! Do I not remember your enthusiasm at telling me that you go through each and every post? When you commented that more and more people were reading my blog, instead of it sounding to be a motivation, it rang to my ears a rejoicing for both of us. And why not, I am not acquainted with any other prolific blogger. It’s only you and me especially in this indigenous sphere of blogging that we have carved for ourselves.  

How could you take all of it away from me just like that? What is it – an erratic retreat, a silent hibernation or a phoenix rediscovery? I am aware of creative blocks having suffered from them myself. I also have an experience of the uneasiness sprouting from people’s comments about questioning the importance of writing or anything similar unless it pays, and unknowingly it seeps inside you making you too restless to sit down and write. I know that it’s no use for anyone asking of you or me to write. We are not professionals. It’s never been a need, rather an urge or a naazil (dawning).

Well, don’t write anything; don’t post, but why delete whatever there was. There are millions of useless pages on the web – either worthless or redundant. Leave alone the web; there are millions of blogs on blogger, a sizable number of which are either extinct or dormant. Still, they remain. On the contrary, The Think Tank adorned the web. Each and every page was so eloquent. It had infused into me probably the same as yours or new sensations. The blog which inspired me partially to define my utopian moors in the form of a blog, whose posts stimulated and set my mind in turmoil, whose colourful photographs transpired into the inside of me myriad emotions, which provided for that exclusive discussion room, was deleted. And all those sensations, conflicts, emotions, feelings, stimulations, anxieties, anger, passion, all those pages are no more? Gone? Just like that?  

When Momin wrote

Tum hote ho mere paas goya
Jab koi doosra nahi hota
(When no one else is around me, it feels like you are here with me.)

Ghalib was so impressed that he offered to exchange his entire deewan-e-ghalib for this one sher. Poems and writings have been written by you, but they are not only yours’. Not even only yours and mine, rather they belong to the world. Please don’t take it away. The ‘Undelete’ button must still be working, which is yet another dimension of the romantics of a blog.

I have been checking out the URL time and again since then but to no avail. I happen to think of the famous box inside box blooper. Someone opens a box to find another box in it. Then he opens the second box to find yet another box in it. And this continues until the last box. I am not touching this last box. I am leaving it for you to open.  

Wednesday, April 18, 2012

गधे की बच्ची

'झूठ बोल' की बाज़ी चल रही थी. मुकेश ने दो दुग्गी डाली. रामनिवास की एक दुग्गी, एक दुग्गी रमेश की भी. ऊपर से मुकेश की तीन  और दुग्गी. पत्ते खत्म.

"झूठ बोल रहा है पक्का. चैक  कर." रमेश ने रामनिवास को उकसाया.

"ये क्यूँ करे? ये पास बोल देगा, तू खुद कर ले चैक. इसे क्यूँ फँसा रहा है?"

"हाँ, मैं तो करूँगा ही. अबे, या तो चैक कर ले या पास कर दे मुझे."

रामनिवास ने डरते डरते हाथ  बढाया. पहला पत्ता दुग्गी, दूसरा भी दुग्गी, और ये तीसरी दुग्गी. मुकेश ठहाका लगा कर हँसा.

"और मान ले इसकी. उठा अब सारे के सारे पत्ते."

ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय, ॐ ॐ ॐ ॐ नमः शिवाय.

'नीलम. कॉल हो रही'.

"भाईसाब, आपका फ़ोन बज रहा है." सोनू ने साथ वाले कमरे से आवाज़ दी.

फ़ोन . नीलम का होगा. मुकेश ने चलते हुए कोशिश कर के अपने चेहरे से हँसी-ख़ुशी के सब भाव हटा कर माथे पर त्योरियाँ चढ़ा ली.  

फ़ोन चार्जिंग  से हटाते हुए हल्का सा खाँसा, आवाज़ में रूखापन लाने के लिए.

"हेल्लो."

"फ़ोन किया था?"

"हाँ. कहाँ चली गई थी?" उसने डाँट कर पूछा. 

"गोबर डालने गयी थी."

"कुछ काम-धंधा करने देगी या नहीं?" धीरे धीरे उसकी आवाज़ में तेवर बढ़ने लगा. 

"क्यूँ, मैंने क्या कर दिया."

"वो तो तुझे ज़्यादा पता होगा, रोला1 तो तू ही कर के आई है." 

"ओहो, उन अनपूते ढेडों2 में से किसी ने फ़ोन किया होगा तुझे." 

"गधे की बच्ची, ज़ुबान को काबू में कर ले अपनी...तेरे पंजे काट दूँगा." 

"हाँ हाँ, तू मेरे ही पंजे काटेगा, और करेगा क्या. और किसी पर तो तेरी पार बसती3 नहीं."

"चुप रह जा तू, हरामजादी. एक पंखे के ऊपर इतना डरामा रच दिया. पंखा बाबू से ज़्यादा है क्या. वापस आने दे, तू जितने कहेगी, उतने पंखे फूँक दूँगा तेरे पास."

"मैंने कहा क्या है. पंखा पूरी सांझ, पूरी रात चलता रहा. सुबह श्यानी4 भिगोने घेर5 में गयी तब बंद किया है मैंने. वहीँ पर संजय और उसकी वो रांड थे. तभी बाबू आ गया. मैंने बस इतना कहा था की बाबू, जब सो कर उठो, जाने लगो तो पंखा बंद कर दिया करो. कहते ही संजय मेरे सिर पर गया, मौका ही देख रहा हो जैसे, और ऊपर से उस रांड की खट-पट. बता ऐसा क्या गलत कह दिया मैंने." 

"आग लगने दे उस साले के पंखे को. खाली चल जाएगा, फूँक जाएगा तो कौनसी आफ़त आ जाएगी. बाबू अगर आ भी गया था... गाय भी गऊ माता होती है...एक दिन  गाय के ऊपर चल गया, बता तुझे क्या फ़र्क पड़ गया." 

"हाँ हाँ, मिल6 चल रही हैं ना तेरी तो. चलने दे, फूंकने दे मेरे लक्खे7. आज के बाद ले, कुछ भी कहूँ तो. और तेल छिड़क दूँगी उसके ऊपर."

"गधे की बच्ची, तू हो जा चुप. कहीं ना इतना फन्नाएगी8. यहाँ ये 3 दिन का और काम है, घर आते ही तेरी सोड़ सी भर दूँगा9. आई समझ में?" 

"चुप होने को मैंने कहा क्या है? इतना ही तो कहा था कि बाबू - "

"तू कौन होती है कहने वाली. मैं लाया था ना पंखा खरीद के, अगर फूँक जाएगा, नया लाना होगा तो भी मुझे ही लाना है. तेरा क्या दाखिला10 है इस में?"

"मेरा दाखिला तो इस घर की किसी भी बात में नहीं है. मैं कल सुबह ही अपने घर जा रही हूँ."

"हाँ हाँ, जा ना फिर, जाती क्यूँ नहीं. गधे की बच्ची, धौंस क्या दिखा रही है. तू अगर अपने बाप की जाई है तो जरूर जाइये अब. और सुबह क्या होगा, तू ऐसा कर, अभी अपना सामान बाँध और निकल. ये याद रखियो कि सूख जाएगी, पर लेने नहीं आऊँगा इस बार. बहुत सह लिया है. मुझे दो टीकड़11 खाने है, कहीं और खा लूँगा."

"हम्म, जरूर मिलेंगे तुझे मांडे12 मेरे पीछे से." 

"हाँ, बस तू ही है ना जिसे - "

"बाबू के खाने का टाइम हो गया. माँ बुला रही है. रखती हूँ अभी."

"अच्छा."

कपडे इस्त्री करते हुए भी सोनू के कान उधर ही थे. पूरी बात तो सुन ही चूका था, फिर भी इसे अपना नैतिक फ़र्ज़ मान कर पूछ लिया, "क्या बात हो गयी भाईसाब? ज़्यादा ही परेशान लग रहे हो."

"क्या बताऊँ यार, बस यही घर के रोले. अब एक ही घर में रहते हैं, तो सब से बना कर तो रखनी पड़ेगी." मुकेश फ़ोन के कीपैड की नीचे वाली कंट्रोल की दबाते हुए बोला. संजय 9218059507   

"हाँ संजय, तुने कुछ और बात बताई, तेरी भाभी कुछ और कह रही है....उसने यूँ थोड़े ना कहा था कि पंखा मत चलाओ....इन दो बातों में तो बहुत फ़र्क है...ना ना ना, ठीक बात नहीं है भाई ये... खैर, मैंने समझा दिया है उसको.....अरे कह रहा हूँ, करड़ी13 कर दी है, आगे से वो अपना मुंह भी नहीं खोलेगी, और बता ; पर तू अपनी इस को थोड़ा काबू में रखा कर.. ना ना ना, नहीं वो कोई बात नहीं होती.....हाँ, ग़लती तो थी उसकी, इस तरीके से बोलना, मैंने खुरका14 भी दी है बहुत, पर बात गलत नहीं थी उसकी....तू उस से कैसा ही मत बोल, ना अच्छा, ना बुरा, बात खत्म, उसकी जिम्मेवारी मेरी है.... हम्म हम्म, मैंने बता दिया ना  इलाज..... हाँ, कोई नहीं, चल छोड़, हो जाती है बात, अब दोबारा कोई रोला नहीं होना चाहिए, ठीक?....ठीक है, मुझे भी बुला रहे हैं, रखता हूँ फ़ोन अभी, शांति से रहना अब..." 

सोनू कुछ कहना कहना चाहता था पर समझ नहीं आया कि किस तरफ की बात कहे. इसलिए फिर वही बात कह दी. "क्या बात हो गई भाईसाब? इतना गुस्सा मत खाया करो."

असल में मुकेश को सीधे संपर्क सूची में जा कर संपर्क निकालना नहीं आता. वह फिर से कीपैड की नीचे वाली कंट्रोल की तेज़ी से दबाने लगा. नीलम 9813729506. हाथ रुका. उसने सोनू की तरफ देखा. 

"सोनू, सच बात बता रहा हूँ. तेरी भाभी घणी सीधी है. घर का सारा काम करना, सबकी देखभाल, डांगर-ढोर, तुझे पता ही है कितना काम हो जाता है घर में, किसी से फालतू नहीं बोलना, और ऊपर से ये रोले सहने.... मुझे ही पता है कि वो कैसे गुज़ारा कर रही है अपना... इतनी सूधी औरत बस कहीं कहीं मिलेगी...." 

कहते कहते उसका गला रूंध गया, आवाज़ भर्रा आई. उसने आँखें फेरी, कॉल का बटन दबाया.

"हेल्लो... हाँ, हो गया काम खत्म?"

फ़ोन कान से लगाए हुए वह कमरे से बाहर निकल गया. अपनी गधे की बच्ची से बात करने के लिए.
-------------------
1 rola - झगड़ा, शोर-शराबा                                            2. anpoote - childless ढेड़ - badmash; derogatory words, said in anger 
3. paar basna - to have control                                 4. shyani bhigona - to make fodder for cattle 
5. gher - the other house in villages, where the cattle are kept, has a kitchen garden etc. 
6. mill - mill, factory                                                      7. mere lakhe - meri taraf se
8. phannaegi - to act smart                                         9. sod - quilt ; sod bhar dena - to beat someone fiercely
10. daakhila - interference, to have a say               11. टीकड़ - rough thick bread
12. maande - small, soft, thin bread                         13. kardi kar dena - to tighten someone
14. khurka dena - to scold

Saturday, April 7, 2012

पूँजीवाद के समय में प्यार

अमेरिका की किसी कंपनी के कंप्यूटर में
कुछ गड़बड़ हो गयी
तुम गई उसे ठीक करने के लिए
और फिर वहीँ रह गयी

यहाँ तुम्हारे पीछे से
उस झील को काई ने ढक लिया
जिस झील के किनारे बैठ कर
हम चाँद को निहारा करते थे
घास धूप में जल गयी
और वह बेंच जिस पर
मैंने तुम्हें पहली बार छुआ था
बस्ती के बच्चे
उसकी फट्टियाँ उखाड़ कर ले गए
कुछ दिनों बाद बेंच ही गायब हो गया
कोई उसे कबाड़ी वाले को बेच गया

तुम्हारे अमेरिका जाने के बाद
इस जगह पर अब एक
शोपिंग कॉम्पलेक्स बनने वाला है
जानेमन
पूँजीवाद हमारे प्यार को निगल गया

उस बेंच के लोहे को
भट्टी में जलाया गया, पिघलाया गया
ठंडा पड़ा, कठोर हुआ
फिर ठोक-पीट कर
उस से ताजमहल बनाया गया
जो आर्ट गैलरी  के शोकेस में सजा दिया
ऐसे ही पचास ताजमहल की कतार में
कीमत थी चार हज़ार रूपये
लेकिन वह ज़ंग खा गया
उसकी एक मीनार टूट गई
और गुम्बद में दरार पड़ गई
मैंने देखा नहीं पर मैं जानता हूँ.
वह साँचेकार
मेरे सपनों में आता है बार-बार
और मुझे गालियाँ दिया करता है

मैं न कॉम्पलेक्स की योजना बनाने वालों में हूँ
और न उसकी दीवारें बनाने वालों में
मैं बंजारों में शामिलात हूँ
मेरे पास ज़्यादा रूपये नहीं
पर विदेश जाने पर, सुना है,
बहुत से अलाऊंस और इनसैनटिव मिलते हैं
अपने उस महंगाई भत्ते में से, हो सके तो,
पुराने प्यार की खातिर
कुछ रूपये उस साँचेकार को दे देना
   

Tuesday, March 27, 2012

Intelligence ke fayde


Chhota sa bachcha. Pyaara sa. Laal rang ki t-shirt aur safed rang ki nikkar pehne hue. Uske papa ne bulaya to dus foot doori par khada ho gaya.

“Akshit. Aao beta, aa kar bhaiya se baat karo.”

Dheere se bina kisi jaldi ke sarakta hua aaya. Thoda uchhal kar mere saamne rakhi hui kursi par baith gaya. Phir ek taang doosri ke upar rakh li aur hath kursi ki baju par. Sar neeche jhukae hue.

Uske papa us se aankhein milane ki koshish mein thoda jhuk kar bole, “Beta, bhaiya bahut intelligent hain. Inse baatein karo. Aapko achhi achhi baatein bataenge.” Phir meri taraf dekh kar bole, “Iski mummy iske mama ke ghar gayi hui hai. Main chai le kar aata hun. Tab tak tum zara is se baat kar ke dekho.”

Kya baat kar ke dekhun? Bechare bachche ke liye museebat hoti hai ye pal. Mujhe yaad hai jab mere pitaji mujhe hoshiyar aur safal bhaiya aur uncles se achhi shiksha, prerna aur gyaan lene ko kehte the.

“Kitne saal ke ho tum?” Maine poochha to aise chounk gaya, jaise use kisi soch ke samudra se bahar kheench liya gaya ho.

 “9 saal ka”

“School jate ho?”

“Haan, jata hun.”

“Kya naam hai aapke school ka?”

“St. Xavier’s.”

“Very good. Kaunsi class mein ho aap?”

“Fourth class mein.”

Main janta tha ye sab sawal jo chhote bachchon se baat karne ke liye hote hain. Mujhe nahi pata ki ye sawal kyun hote hain. Socha jae to meri in sawalon mein koi dilchaspi bhi nahi hai. Kya farq padta hai uske school ke naam se, ya is se ki wah 9 saal ka hai ya 10 saal ka. Lekin bas hain ye sawal. Jane maine kahan se seekhe. Ye sawal poochhne ke liye zyada sochna nahi padta. Agla sawal ati avashyak hai – bade ho kar kya banoge? Par ye sawaal zubaan par aane tak main khud ko rok liya, aur chupchap use dekhne laga. Wah kuchh der gardan jhukae shaant baitha raha; phir meri taraf dekha.

“Bhaiya, aapko ek baat bataun?” Wah pehli baar khud se kuchh bola.

“Haan haan, batao.” Maine utsukta ke sath kaha.

“Kal Discovery channel par bata rahe the ki chaand par paani hai aur badi badi chattanein bhi.”

“Achha!” Maine muskurate hue hairani ke sath kaha. Rozmarra ki shor-gul se bhari yatharthvadi duniya se kahin door kuchh alag. ek bachche ke komal chit mein machalte hue masoom bhav jo wah mere saamne vyakt kar raha tha. Shayad mujh mein use kuchh achha laga hoga.

“Haan. Wahan par paani hai. Main bataun ki maine kya socha...kya karna chahiye.”

“Haan, batao na.....ki kya karna chahiye.”

“Wahan par na...bahut sare plants aur carbon-dioxide le jao. paani to pehle se hai hi. phir we apna khana bana lenge, aur Oxygen de denge. Sahi ho jaega.”

Maine vismay bhari nigahon se use dekha. Shayad is baat mein koi kami ho ki kyun aisa nahi kiya ja sakta, lekin yeh itna saral bhi nahi tha ki ise hansi mein udaya ja sake. Khud to main janta bhi nahi tha ki kyun aisa sambhav nahi hai. “Hmmm....sahi keh rahe ho aap.”

“Bhaiya, mujhe jaldi se bada hona hai.”

“Achha! Aisa kyun?”

“Main bada ho jaunga tabhi to kuchh kar paunga na. Par tab tak ye scientist mere sare idea chori kar lenge.”
Ek chhote se bachche ko is tarah ki chinta hona kuchh vinodpoorn sa laga; Aur sath hi bahut achha bhi. Uske chehre par aisi gambheerta thi jaise ki sachmuch uske dimaag par is baat ka kitna bojh ho.

Tabhi uske papa chai le kar aa gaye. Chai mez par rakhte hue bole,

“To beta, kya laga aapko baat kar ke?”

Pata nahi Kya lagna chahiye tha. Maine kaha, “Achha laga Uncle.”

“Mera matlab ki kya laga aapko; ye kuchh kar lega life mein ya nahi?”

“Haan uncle, kyun nahi! Qafi intelligent hai ye to.”

Apni ummeed ke anusar jawab pa kar unke chehre par santushti ki ek badi muskaan phail gayi.

“Hmmm...school mein bhi top karta hai. Socha hua hai maine to; Bada hone par ise IIT phir uske baad IIM karvaenge, ya phir IAS.”

Kash we us se bhi pooch lete ki wah kya sochta hai, kya karna chahta hai bada ho kar.

“Uncle, aap ise IISc, IIST ya MIT – Chennai ke liye bhi try karva sakte hain.”

“Achha! Uska kya scope hai?”

“Uncle, space research ya scientific research ke liye ye qafi achche institutes hain. Wahan jaega to – “

“Are beta, kya rakha hai research-visarch mein! Poori zindagi nikal jati hai. Hamare ek mitr the, wo kar rahe the. Aadmi apne parivar tak ke liye kuchh nahi kar pata. Yun hi paglon ki tarah lage rehte hain raat-din. Itna intelligent hai ye abhi se, aage bhi hamara poora dhyan rahega, to jab IAS kar sakta hai to phir wahi kyun na kare? Samaj mein jo rutba IAS ka hai wo kisi aur job mein thode na hai.”

“Par aap to IIT aur uske baad IIM – “

“Haan wahi, graduation to chahiye hi hoti hai IAS ke liye. Waise to mujhe is par yaqeen hai ki ye kar hi lega par just in case, IAS nahi ho pata hai to us mein bhi achha scope hai.”

Kis cheez ka scope hai? Haan, Main janta hun, kyunki mujhe bahut baar mere pitaji ne, pitaji ke doston ne, rishtedaaron ne alag-alag waqt par mujhe iske bare mein bataya hai. Kuchh logon ko main janta bhi hun.
IIM se nikal kar log sabun, tel, cream bechne wali American companies mein, MNC mein, munshi ban kar laakhon rupya kamate hain. Software par plan banate hain. Plan software banata hai, par software we chalate hain. Ya American bank ke international travel card bechne ki plan bana kar achha package lete hain. Mechanical engineer computer ki company mein naukri kar bahar ki companies ki website etc ko theek-thaak chalane ke liye sasti majdoori pradaan karte hain, jise outsourcing kehte hain. Computer program likhte hain. Kamaal ki baat ye hai ki kabhi kabhi koi badi samasya atak jae aur client company aapko apne wahan bula le to ek-do saal videsh jane ka mauka bhi mil jata hai. Aapke bahut sare dost ban jate hain. Aap facebook par ‘Shit!’ bhi likho to 200 log like karte hain. Isliye nahi ki aap videsh mein ho ya aapke paas paisa hai; nahi nahi, isliye ki we aapke sachche dost ban gae hain; sab aapko bahut chahte hain.

IAS ban jao to door ke rishtedar bhi aapko apna saga batate hain. Aapki laal batti ki gaadi ko izzat dete hain, mera matlab aapko bhi. Haan, unke mann mein aapke liye sachcha pyaar aur izzat hoti hai; aap IAS na bhi hote to bhi aisa hi pyaar milta. Koi aapki power ke peechhe, aapse koi kaam nikalvane ke liye aisa nahi kar raha. Aur haan, ‘imaandar’ IAS bhi ho to bhi maheene ke 4-5 lakh rupya to log use bina maange uske hathon mein de jate hain. Aakhir 1.5 lakh rupya to SSC ke grade 2 officer kama lete hain. IAS ko rehne ke liye quarter bhi milta hai. Do saal ki paid study leave, sarkar ke kharche par padhai ke liye do saal America raho aur tankhvaah bhi milegi. Waise bhi qafi chhutiyan hoti hain. Kaam bhi koi khaas nahi hota. Achha kaam hai. Zyada workload nahi hai. 

Use convent school mein padha rahe hain. Fees bharte hain, tuition lagva rakhe hain. Agar wo intelligent banta hai to kya we us intelligence ka fayda nahi uthaenge? Dher sara paisa aur status – aur chahiye hi kya aadmi ko? Chaand par ped ugane se kya hoga! Bachcha hai na; abhi samajhta nahi hai.